Connect with us

Uncategorized

दिल्ली: दोस्त की बहन को घूर रहा था शख्स, विरोध करने पर गोदा चाकू


दिल्ली: दोस्त की बहन को घूरने वाले शख्स को मना करना एक युवक को महंगा पड़ा। उस शख्स ने ताबड़तोड़ चाकुओं से युवक पर हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल को आनन-फानन में पीड़ित के एक दोस्त ने मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची राजपार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक जसवंत परिवार के साथ मंगोलपुरी स्थित पी-2 ब्लाक में रहता है। जो साफ-सफाई का काम करता है। जसवंत ने पुलिस को बताया कि वह बीते 26 मई को अपने दोस्त गौरव उर्फ गंजा के साथ मंगोलपुरी के पी ब्लाक स्थित छठ पार्क के पास एक रेहड़ी पर चिनक फ्राइ खा रहा था।
युवती को लगातार घूर रहा था शख्स
रेहड़ी के पास ही पुच्ची नाम का एक शख्स भी खड़ा था। जो एक युवती को लगातार घूर रहा था। यह देख गौरव ने पुच्ची से युवती को घूरने से मना करते हुए कहा कि यह मेरी बहन है। इस बात को लेकर गौरव व पुच्ची के बीच काफी कहासुनी होने लगी। जिस पर मैं अपने दोस्त गौरव से बहस न कर साथ चलने के लिए कहा।

इस दौरान हम दोनों वहां से जाने लगे। जसवंत ने बताया कि जैसे ही मदर डेयरी के पास पहुंचा। तभी पीछे से पुच्ची आया और हमें रोककर सबक सिखाने की बात कहने लगा। तभी पुच्ची ने अपने जेब से चाकू निकाला।

गौरव चाकू देखते ही, वहां से भाग निकला। मैं भी वहां से जाने लगा। तभी पुच्ची ने मुझपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे काफी खून बहने लगा। कुच्ची वहां से भाग निकला। तभी यहां से गुजर रहे गौरव के एक दोस्त ने आनन-फानन में संजय गांधी भर्ती कराया गया। जहां इसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  खटीमा में कन्फेक्शनरी की दुकान में हुआ भीषण अग्निकांड, केक पेस्ट्री जलकर राख

More in Uncategorized

Trending News