Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा इकाई का पुर्नगठन दरबान अध्यक्ष, देवेंद्र बने महासचिव

अल्मोड़ा। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जिला इकाई अल्मोडा का आज पुर्नगठन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक के दिशा निर्देशन में अल्मोड़ा इकाई का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी की देखरेख में शान्तिपूर्ण और निषपक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से दरबान सिंह रावत को अध्यक्ष और देवेन्द्र सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया। गोपाल गुरूरानी और कपिल मल्होत्रा सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष बनाये गये। मोहित अधिकारी कोषाध्यक्ष, राहुल जोशी और विनोद जोशी सचिव, प्रकाश भट्ट मीडिया प्रभारी चुने गये। वहीं अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर कंचना तिवारी अध्यक्ष जबकि अमित उप्रेति उपाध्यक्ष चुने गये। बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश भट्ट, जिला अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, महासचिव देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अमित उप्रेति, राहुल जोशी, गोपाल गुरूरानी, कपिल मल्होत्रा, हरीश चन्द्र त्रिपाठी, विनोद जोशी, प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News