Connect with us

कुमाऊँ

पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत चर्चा वार्त

हल्द्वानी। पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी द्वारा सारथी फाउंडेशन कार्यालय में आकर संस्था के पदाधिकारियों संग संस्था के कार्यों की चर्चा वार्ता हुई।

इस दौरान श्री सेठी ने संस्था के प्रयासों और कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए पोलीथीन हटाना है जीवन को बचाना है मुहिम में जो जन जागरूकता का कार्य चल रहा है निश्चय ही यह कबीले सराहनीय कार्य है और इस अभियान में वह भी सारथी संस्था के साथ हैं।

इस जन जागरण अभियान को और गति देने के लिए श्री सेठी द्वारा 100 सारथी थैले उनकी तरफ से वितरित करने का संकल्प लिया गया। समाज हित में निवेदन करते हुए आम जनमानस से सेठी ने कहा है कि सभी लोगों को इस पवित्र मुहिम में जुड़ना चाहिए। संस्था के साथ जनहित के विषयों पर हर समय अपने सहयोग के प्रति आश्वस्त किया,सारथी संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने श्री सेठी का आभार व्यक्त करते इस मुहिम को और गति देने का निवेदन किया। इस दौरान सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत एवं ज्ञानेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  टनकपुर के मुक्केबाज़ों ने रोहतक में दिखाया दम, प्रियांशु को रजत और हर्षित को कांस्य पदक
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News