Connect with us

उत्तराखण्ड

डॉ इंदिरा ने दी उभरती प्रतिभा लक्की को शुभकामनाएं

हल्दूचैड़ के ग्राम धनपुर निवासी बस ड्राइवर की बेटी कु0 लक्की राणा ने यूरोप में आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीतकर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

शनिवार को नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने इस उभरती प्रतिभा को सम्मानित किया। कु0 लक्की राणा 12वीं की छात्रा है। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुकी है और अब देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भी लक्की राणा को अपना मुकाम हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी और भविष्य में सहयोग के लिये आश्वस्त किया। 
इस अवसर पर कु0 लक्की राणा के पिता देव बहादुर राणा कांग्रेस के जिला महासचिव उमेश कबडवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष कैैैलाश दुम्का एवं जिला प्रवक्ता कैलाश बमेठा उपस्थित थे।
Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News