Connect with us

कुमाऊँ

डॉ संजीव व उनकी पत्नी दोनों चिकित्सक से लें सलाह

सही सलाह सही दवा से 99/% कोविड मरीज हो सकते हैं ठीक

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महेश खुल्बे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि अपोलो अस्पताल हैदराबाद के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव खुल्बे व उनकी पत्नी फिजीशियन डॉ अपर्णा खुल्बे उत्तराखंड के कोरोना संक्रमितो की मदद को आगे आए हैं। दोनों चिकित्सकों ने कहा है समय पर सही सलाह व दवा मिलने से 99% मरीज घर पर ही ठीक हो जाते हैं।
उन्होंने सभी से अपील की है कि कोई भी संक्रमित मरीज डा खुल्बे से निसंकोच फोन या ईमेल द्वारा निशुल्क सलाह व मार्गदर्शन ले सकता है। डॉ खुल्बे से सम्पर्क सूत्र है:
फोन नं0 9908527696
ईमेल [email protected]

भाजपा नेता महेश खुल्बे ने बाहर बसे उत्तराखंड मूल के चिकित्सकों का आवाहन किया है कि डॉ खुल्बे के प्रयास को आन्दोलन बनाने में अपना भरपूर योगदान दें ताकि पहाड़ के लोगों की संकट की इस मुश्किल घड़ी में यथा सम्भव मदद की जा सके ।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News