Connect with us

उत्तराखण्ड

दु:खद – सड़क से नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत, दो घायल

चंपावत। रविवार देर शाम को चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास एक बोलेरो गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बोलेरो में तीन लोग सवार थे। जिनमें चालक की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार बाराकोट के पास एनएच में बोलेरो खाई में जा गिरी हादसे में बोलेरो जीप में तीन लोग सवार थे, जिसमें से तीनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया। जिसमें चालक की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।जिसके शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों का उपचार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में हो रहा है।

सूचना के अनुसार बोलेरो जीप में रमेश जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी वाहन चालक निवासी मल्लापुर बाराकोट, प्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोचन जोशी निवासी मल्लापुर बाराकोट और कुरैशी पुत्र स्माइलउद्दीन निवासी ग्राम जिला पिथौरागढ़ सवार थे।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News