Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके , घरों से बाहर निकले लोग रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही।बुधवार सुबह 10 बजे करीब पिथौरागढ़ जिले में धारचूला , जौलजीबी ,मुनस्यारी व नेपाल सीमा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से लोग घरों के बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। जानमाल की सूचना अभी नहीं मिली है।प्राप्त समाचार के अनुसार के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धारचूला तहसील से 19 किमी दूर बताया जा रहा है। ये इलाका नेपाल और चीन सीमा से लगता है। इसकी गहराई 38.5 km नापी गई है। भूकंप के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में इस साल 130 से अधिक छोटे भूकंप भी आए हैं, जिनमें से कई महसूस तो नहीं हुए लेकिन सिस्मोग्राफ में दर्ज हुए है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आए है। ये दोनों क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News