Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून। भूकंप से एक बार फिर डोली देवभूमि की धरती। उत्तराखंड में करीब 10:21 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में भूकंप महसूस किया गया।

जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए ।भारत के कई राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड के भी कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए कम से कम 10 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। उत्तराखंड के देहरादून , टिहरी ,उत्तरकाशी , हरिद्वार सहित कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

लोग अपने घरो से निकले बाहर निकल आए ,अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र बताया गया पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस हुए।। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान हिंदुकुश रीजन में था।

इसका आक्षांस 36.09 और देशांतर 71.35 था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 थी और गहराई जमीन के 156 किलोमीटर भीतर थी। भूकंप के झटके भारत के साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी महसूस किए गए। उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली ,एनसीआर ,पंजाब ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है । बता दें कि पिछले कई वक्त से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं जो लोगों को डरा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता को राहुल गांधी और प्रियंका ने दिया समर्थन, गोदियाल ने जताया आभार

More in उत्तराखण्ड

Trending News