Connect with us

उत्तराखण्ड

विधुत विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, तीन गभीर

ओखलकांडा। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में बुधवार को फिर से एक और सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि इस बार हादसा लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल के पास हुआ है। यहां से डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में विद्युत विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें एक लड़की की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक लड़की पटरानी की है अन्य दो जो घायल है वह इसी क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन विद्युत विभाग का है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : विजयपुर गांव में गुलदार की दहशत, 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपटा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News