Connect with us

राजनीति

निकाय चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नगर पंचायत बनबसा के बने समन्वयक : कार्यकर्ताओं में हुआ ऊर्जा का संचार

टनकपुर ( चम्पावत ) बनबसा निकाय चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष /प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपचंद पाठक को समन्वयक नियुक्त किया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा आज टनकपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन किया गया उसके बाद दीप पाठक को बनबसा निकाय हेतू समन्वयक बनाया गया

ऐसा करने की पीछे दीपचंद पाठक की जिला अध्यक्ष रहते पूरे जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित अंतिम कार्यकर्ता से सीधा संवाद और संगठन कौशल को माना जा रहा है, संगठन के इस निर्णय से बनबसा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है

दीप पाठक द्वारा बताया गया कि भाजपा प्रदेश संगठन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी छमता से पालन करते हुए भारी वोटों से जिताने का कार्य करेंगे सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा की एक जमीनी कार्यकर्ता को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने से सभी भाजपा परिवार के साथ ही बनबसा के सभी क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का वातावरण क्योंकि भाजपा ने एक अनुसूचित समाज की आशा कार्यकर्ता को टिकट देकर आधुनिक राजनीति में मिशाल पेश की है

यह भी पढ़ें -  भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विनोद बिष्ट के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन,कहा जनता के समर्थन से फूंका है चुनावी बिगुल

More in राजनीति

Trending News