Connect with us

उत्तराखण्ड

कहाँ गायब हुए छात्र नेता , पुलिस जांच में जुटी आखिरी लोकेशन नैनीताल

दिल्ली से लापता हुए छात्र नेता की आखिरी लोकेशन नैनीताल में पाई गई है। बता दें कि फेसबुक पर अपनी प्रेमिका को मार्मिक प्रेम पत्र और परिजनों से क्षमा मांगकर दो दिन पूर्व दिल्ली से लापता हुए एक छात्र नेता की अंतिम लोकेशन नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में मिली है।ज्योलीकोट चौकी और नैनीताल की तल्लीताल थाना पुलिस छात्र नेता की तलाश के लिए सक्रिय हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से धारी-बबियाड़ का रहने वाला छात्र लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्र नेता है। हल्दूचौड़ के बच्ची धर्मा में अपने रिश्तेदारों के साथ रह कर पढ़ाई करता है। इधर कुछ दिन से वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह घर जाने की बात कहकर दिल्ली से हल्द्वानी को रवाना हुआ, लेकिन तब से वह न तो अपने गांव पहुंचा और न ही हल्दूचौड़। इधर शनिवार की शाम उसके द्वारा फेसबुक पर अपनी प्रेमिका के द्वारा धोखा दिए जाने पर बहुत दूर जाने की बात लिखी। साथ ही अपने मम्मी, पापा, भाई व बुआ सहित दोस्तों व भाई बहनों से क्षमा मांगते हुए प्रेमिका को हमेशा खुश रहने की दुआ की है। अलबत्ता बाद में यह पोस्ट भी डिलीट कर दी गई। इसके बाद छात्र नेता के परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। थाना तल्लीताल प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि छात्र नेता की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News