Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में पांच और यात्रियों की मौत , अब यह 100 से अधिक की गई जान

चारधाम यात्रा के दौरान पांच और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, केदारनाथ में तीन, बदरीनाथ में एक और गंगोत्री में भी एक यात्री की मौत हुई है। अब तक चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 105 पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हुई है। नागरबाई बजरंग(73) का यात्रा के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनकी मौत हो गई।चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 52 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 23, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में आठ यात्रियों की मौत हुई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Chamoli Accident: अलकनंदा नदी में समाया ट्रक, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

More in उत्तराखण्ड

Trending News