Connect with us

कुमाऊँ

कोविड ख़तरे को लेकर जिले की सीमा पर मुस्तेदी से चैकिंग जारी

सितारगंज/चोरगलिया, कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत राज्य सरकार/जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के पालन के चलते नैनीताल उधमसिंह नगर सीमा एम बी आर गेट पर चल रही है चैकिंग।
आपको बताते चले कि राज्य सरकार के आदेश व नैनीताल प्रशासन के निर्देशों के अनुसार जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट (आरटी पीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) करवाना अति आवश्यक है। टेस्ट रिपोर्ट नहीं होने पर नैनीताल में प्रवेश निषेध होगा।
वही नैनीताल पुलिस ने कहा कि जनपद नैनीताल भ्रमण पर आने वाले समस्त यात्रियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं का कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं तथा भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर अपनी यात्रा को सुखद बनाएं। जनपद नैनीताल पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेेेेंगी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News