Connect with us

कुमाऊँ

छात्र नेता गौरव भंडारी के दन्या पहुचने पर भव्य स्वागत

दन्या संवाददाता। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के सचिव पद के सदस्य गौरव भंडारी के अपने निवास स्थान दन्या पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया।
गौरव भंडारी ने दन्या बाजार में जीत की खुशी पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,क्षेत्रीय महाविद्यालय दन्या व समस्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने उत्साहित रैली निकली।
जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पन्त ने गौरव भंडारी का फूलमालाओं से स्वागत किया। छात्र संघ परिवार के सभी छात्र/छात्रओं ने गौरव भंडारी के उत्साह को बढ़ाने के लिए पारम्परिक सांस्कृतिक बाध्य यंत्रो के बीच पहाड़ी गानों में ठुमके लगाए और गौरव भंडारी जिंदाबाद के नारों से उनका उत्साह बढ़ाया।
वही गौरव भंडारी को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और बड़े भाई-बहिन व बुजुर्गो ने आशिर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विगत दिनों सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनावों में सचिव पद में लगभग बारह सौ से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाले गौरव भंडारी ने अपने निवास स्थान दन्या में रैली निकाल कर साथियों का आभार व्यक्त बड़ो से आशीर्वाद लिया। रैली में सभी क्षेत्रीय लोगो की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News