Connect with us

कुमाऊँ

राहुल को बनाया हल्द्वानी प्रेस क्लब का सचिव


हल्द्वानी। राहुल सिंह दरम्वाल को हल्द्वानी प्रेस क्लब में अहम जिम्मेदारी देते हुए क्लब का सचिव बनाया गया है ।

प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार और महामंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा बताया गया कि लगातार पत्रकार और समाज हित के लिए राहुल के योगदान को देखते हुए और युवाओं को आगे आकर मौका देने के उद्देश्य से लिए युवा पत्रकार जो कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि युवा पत्रकारों की आवाज को वह बुलंद कर सके और पत्रकारिता के जरिए समाज हित और पत्रकार हितों के लिए कार्य कर सकें। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार साथियों ने राहुल को मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। राहुल ने प्रेस क्लब के सभी सम्मानित वरिष्ठ साथियों का धन्यवाद व आभार जताया।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News