Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां महिला को गुलदार ने मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

अल्मोड़ा। यहां के झडगांव की महिला को गुलदार या बाघ ने निवाला बना दिया है। सल्ट विकासखंड के झडगांव में बीते रोज बुधवार को महिला गांव से अचानक लापता हो गयी थी। गुरूवार की सुबह महिला की शव गांव से दूर जंगल में मृत हालत में मिला।अल्मोड़ा में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला सल्ट विकासखंड के झडगांव का है। झडगांव ग्राम पंचायत के तया तोक निवासी यशवंत सिंह की 38 साल की पत्नी कमला देवी को गुलदार ने मार डाला। कमला देवी बुधवार लकड़ी लेने जंगल में गयी थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला की ढूंढखोज की लेकिन महिला का पता नहीं चला पाया। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया।

यहां वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।गुरूवार की सुबह मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम के साथ वन विभाग ने जंगल में कांबिंग की तो घर से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बताया कि मृतका के गलें में दांत के निशान हैं। मृतका के पास गुलदार या बाघ के बाल भी बरामद हुए हैं। विभागीय अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया बाघ या गुलदार के हमले की आशंका जताई है।

डीएफओ माहतिम यादव ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जायेगा। फिलहाल यहा स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला को बाघ ने मारा है या गुदलार ने। वहीं मामले के बाद ग्रामीण आक्रोश में दिखाई दे रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि बार एसोसिएशन सोसाइटी के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News