Connect with us

उत्तराखण्ड

होटल में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही दो बच्चों की मां को पति ने दबोचा

हल्द्वानी। सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया,इसी का आनंद उठा रहे एक प्रेमी जोड़े को यह भारी पड़ गया। शहर के एक होटल में उस समय तमाशा हो गया जब दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी। शक के चलते पति होटल में पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को उसकी पत्नी की करतूतों के बारे में पता चला वह मीडिया के कुछ लोगों को साथ लेकर होटल की तरफ चल पड़ा।

यही नहीं पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को न सिर्फ रंगे हाथ पकड़ा बल्कि आपत्तिजनक सामग्री भी पकड़ ली। दरअसल प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलिया मनाने पहुंची दो बच्चों की मां को पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आयी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति वाहन चालक है। मौसम का लुत्फ उठा रही उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ खान चंद मार्केट स्थित एक होटल में पहुंची थी। पति उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी संग होटल में देख हंगामा खड़ा हो गया। पति अब पत्नी को को घर न लाने की जिद पर अड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News