Connect with us

Uncategorized

IMD ने जारी किया इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मेघ बरसने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक कर रहे MDDA के AE को मारी टक्कर, मौत

More in Uncategorized

Trending News