Connect with us

उत्तराखण्ड

भूस्खलन में फसे 40 आदि कैलाश यात्री पहुंचाये सुरक्षित स्थान पर

रिपोर्टर -भुवन ठठोला

पिथौरागढ़। भूस्खलन में फंसे 40 आदि कैलाश यात्रियों को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया है। यात्रियों ने एस.डी.आर.एफ.का शुक्रिया अदा किया है।
गुरुवार दोपहर पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के एस.डी.एम.ने एस.डी.आर.एफ.टीम को गर्भधार के पास भूस्खलन होने और उसमें एक निजी कंपनी के 40 आदि कैलाश से लौटने वाले यात्रियों के फंसने की जानकारी दी।

सूचना के बाद एस.डी.आर.एफ.टीम रैस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम ने घटनास्थल पहुँचकर देखा की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलवा आ गया, जिसे साफ कर यात्रा दोबारा शुरू करने में समय लगेगा। ऐसे में एस.डी.आर.एफ.टीम ने मौसम के करवट बदलने से पहले ही बिना समय गवाये पहाड़ी की तलहटी पर फंसे सभी 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से नदी किनारे रोप की मदद से रैस्क्यू किया। यात्रियों को धारचूला में के.एम.वी.एन.रेस्ट हाउस पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें टीम ने विषम परिस्थितियों में सावधानी से गेस्ट हाउस पहुंचाया।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार को बड़ी राहत!, हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News