Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा: स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी,युवती की मौत पिता घायल

लालकुआं। संजय नगर बिंदुखत्ता निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीय पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में परीक्षा के लिए स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक घसीटती चली गई।

इस दौरान लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट लगने से बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया। देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं, जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News