Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

भारतीय परंपरा व संस्कृति का मूर्त रूप है डोल आश्रम: सीएम

मुख्यमंत्री बोले धार्मिक पर्यटन को विस्तार देगा कल्याणी का देवस्थानम आश्रम,600 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन, पाया बाबा कल्याण दास का आशीर्वाद

  • नवीन बिष्ट
    अल्मोड़ा। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम अपने आप में अद्भुत और अनोखा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित यह आश्रम हमारी समृद्ध और प्राचीन भारतीय सभ्यता, संस्कृति मूर्त स्वरूप ही नहीं, प्रमाणिकता की तस्दीक करती है। धामी देवस्थानम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं प्रथम स्थापना दिवस के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने 600 दिव्य कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया व ध्वजारोहण भी किया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा वह सबसे भावी श्रीयंत्र यही स्थापित है,जो आश्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र है। वैदिक एवं आध्यात्मिक आस्था को एक साथ जोड़ने के लिए इस श्रीयंत्र की स्थापना की गई है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जिसकी ऊर्जा क्षेत्र के साथ ही पूरे देश को मिल रही है। उन्होंने बाबा कल्याण दास द्वारा आश्रम में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में जहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी। उन्होंने आश्रम के विकास हेतु प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी पुरानी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना होगा। उन्होंने कहा ऐसे स्थान हमारी संस्कृति आध्यात्मिक एवं परंपराओं को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।
  • इस दौरान क्षेत्र विधायक मोहन सिंह मेहरा ने बाबा कल्याण दास द्वारा किए जा रहे कार्यों पर कहा कि इससे क्षेत्र का समुचित विकास होगा वही लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में किए जा रहे निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी व साध्वी रितु दीदी मां ने भी अपने विचार रखे। जबकि आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास ने अरदास करते हुए विश्व की सुख समृद्धि की कामना की।
  • उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी स्वरूपानंद ने किया। समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडे, प्रकाश भट्ट, गोपाल चौहान, प्रशांत भैसोड़ा,बाबू सेठ, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, सी एस मर्तोलिया सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु संत व बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय जनता ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News