Connect with us

उत्तराखण्ड

मुखानी से हटाया अतिक्रमण

हल्द्वानी। प्रशासन ने मुखानी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ घेर व्यवसाय करने वाले लोगों के चालान काटे गये। साथ ही आठ सिलेंडर भी जब्त किये गये। इस कार्रवाई में नगर निगम, पूर्ति विभाग व पुलिस प्रशासन भी शामिल रहा।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर निगम व पुलिस टीम ने मुखानी क्षेत्र में सडक़ के दोनों ओर अभियान चलाया।

इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान करने के साथ ही फुटपाथ से अतिक्रमण खाली कराया गया। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आठ सिलेंडर भी जब्त किये गये हैं। इसके अलावा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर ठेले चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान एक रेस्टोरेंट से घरेलू सिलेंडर भी बरामद किये गये। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही।

सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

हल्द्वानी। अभियान में शामिल नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि मुखानी क्षेत्र में विवेकानंद अस्पताल, साईं अस्पताल व आसपास के क्षेत्र में सडक़ के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने के साथ ही सामान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में भी तमाम लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसी के तहत आज कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिल्ली पहुंचकर उत्तराखंड निवास की तैयारियों का लिया जायजा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News