Connect with us

कुमाऊँ

क्रय केंद्र पर काश्तकारों के धान तौल में अनियमितता

खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के बिगराबाग में सरकारी धान क्रय केंद्र पर काश्तकारों के धान तौल में अनियमितता की शिकायत की जानकारी मिली है। जहां सरकारी क्रय केंद्र का डिजिटल कंप्यूटर वेटिंग मशीन पर धान तौलते समय मशीन का रीडिंग स्टेबल नहीं पाया गया।

डिजिटल रीडिंग बराबर रनिंग में रहता हुआ देखा गया। वहीं प्लास्टिक के कट्टों में 40 किलो 500 ग्राम से भी अधिक धान तोला जा रहा था। जबकि प्लास्टिक के बोरों का वजन मात्र 200 ग्राम होता है इसलिए 40 किलो 200 ग्राम धान तोला जाना चाहिए। इससे प्रतीत होता है कि किसानों के धान तौल में केंद्र पर कहीं न कहीं बड़ी अनियमितता की जा रही है। वहीं किसानों ने बताया कि प्लास्टिक के कट्टे में 40 किलो 500 ग्राम धान तौला जा रहा है।

केंद्र प्रभारी ने भी बताया कि 200 ग्राम कट्टे का वजन तथा 300 ग्राम दाना सूखने का कुल 40 किलो 500 ग्राम धान तौला जा रहा है। वहीं इस मामले में उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के बोरों में 700 से 800 ग्राम ज्यादा धान तौल किया जा रहा है तथा कांटे में भी गड़बड़ी की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि मैं स्वयं जाकर जांच करूंगा यदि अधिक धान तोला जा रहा है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट-दीपक यादव

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News