Connect with us

उत्तराखण्ड

कारगिल दिवस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युद्ध बलिदानियों को याद कर दी श्रद्धांजलि,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर गांधी पार्क में आयोजित किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने असाधारण साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान किया। इनमें उत्तराखंड के भी कई वीर सैनिक शामिल थे।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में देश के लिए बलिदान देने की परंपरा रही है। कारगिल युद्ध में भी बड़ी संख्या में देश के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

यह भी पढ़ें -  आबकारी विभाग ने 100 से अधिक शराब की दुकानों पर की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप

More in उत्तराखण्ड

Trending News