Connect with us

Uncategorized

कल से शुरू होगी केदारनाथ बचाओ यात्रा

मीनाक्षी

12 सितंबर से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत सीतापुर से होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी नेता सीतापुर पहुंचेंगे। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी इसमें शामिल होंगे।बता दें कि 24 जुलाई 2024 को हरकी पैड़ी से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में केदारनाथ बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया था। लेकिन केदारनाथ में खराब मौसम के चलते और आपदा आने के कारण यात्रा को 31 जुलाई को सीतापुर में स्थगित कर दिया गया था।बता दें कि दूसरे चरण में शुरू होकर यात्रा केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ खत्म होगी। यात्रा का समापन 13 सितंबर को होगा। आपको बता दें कि केदारनाथ बचाओ यात्रा केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में मंदिर बनाने और श्री केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से पैसे लेने के विरोध में शुरू की गई थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET Re-Exam 2026 आज: उत्तराखंड में 21 हजार अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, दून में धारा 163 लागू

More in Uncategorized

Trending News