Connect with us

उत्तराखण्ड

हड़ताली उपनल कर्मियों को काम पर लौटने का दिया अल्टीमेटम

राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य ने हड़ताल पर उतरे उपनल कर्मचारियों को चेतावनी देते कहा है कि वह 24 घण्टे के अंदर काम पर लौटे। बता दें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ चंद्र प्रकाश ने कार्यालय से आवश्यक सूचना जारी कर दी है । उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत आपदा अधिनियम संपूर्ण राज्य प्रदेश में लागू है इसके अंतर्गत चिकित्सा सेवा जैसे अति आवश्यक सेवाओं में हड़ताल करने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेद का विषय भी है इस महामारी एवं आपदा की परिस्थिति को देखते हुए उपनल कर्मियों द्वारा विगत 25 मार्च 2021 से अति आवश्यक सेवाओं में उपस्थित न होने से कार्य में अनेक बाधाएं उत्पन्न हुई है।


उन्होंने नोटिस में कहा है हड़ताली उपनल प्रायोजित कर्मियों को अंतिम बार सूचित किया जाता है की नोटिस जारी हो जाने के 24 घंटे के भीतर अपने कार्यस्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें अन्यथा इस स्थिति में कोविड महामारी में मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर उपनल के माध्यम से प्रति स्थानी की व्यवस्था की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी इनकी स्वयं होगी ताकि अति आवश्यक सेवाओं को सूचित किया जा सके। दूसरी तरफ उपनल कर्मियों द्वारा सांकेतिक विरोध के रूप में अपनी डिप्लोमा प्रतियों को फूंक कर विरोध जताने का एलान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News