Connect with us

कुमाऊँ

शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे विधायक कैड़ा

भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा एक शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे हैं। श्री कैड़ा ने अपने क्षेत्र की एक हैरान करने वाली समस्या से उन्हें अवगत कराया।विधायक ने जनपद की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही हल्द्वानी या उसके आस-पास से लड़के उनकी विधानसभा के अमृतपुर, अमिया सहित गौला नदी के किनारे पहुंचकर नदी में नंगा नहाते हैं। साथ में दारु, मुर्गे की पार्टी करते हैं, जिससे वहां का माहौल खराब हो रहा है। लिहाजा ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि उन इलाकों की ग्रामीण महिलाएं और बच्चे इस तरह की हरकतों से बेहद परेशान हैं।
विधायक कैड़ा ने कहा है कि वहां दारू-मुर्गा पार्टी करने वाले बाहर से आने वाले लोग नशे में अपना अंडर वियर उतारकर नंगा नहाते हैं, जिस वजह से उस इलाके का माहौल पूरी तरह खराब हो रहा है। ये लोग कार में तेज म्यूजिक बजाकर सड़क पर ही डांस भी करने लगते हैं।

विधायक ने एसएसपी को ज्ञापन देकर अमृतपुर व अमिया सहित अन्य नदी वाले इलाकों में चौकी खोलकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा है कि इस तरह की अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ उन्होंने एसओ भीमताल को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News