Connect with us

उत्तराखण्ड

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड की लालकुआं इकाई ने ली शपथ

लालकुंआ। नगर पंचायत सभागार लालकुआं में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड की लालकुआं इकाई ने आज शपथ ली।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद्र सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी रहे। इसके साथ ही लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट,संगठन के जिला अध्यक्ष दया जोशी आदि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में लालकुआं इकाई के द्वारा सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने एन यू जे उत्तराखण्ड के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा उनसे जो भी मदद होगी वह अवश्य करेंगे। विधायक द्वारा लालकुआं ईकाई के संरक्षक उमेश राणा, अध्यक्ष मुन्ना अंसारी, महामंत्री पंकज पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि लाल चंद्र सिंह व पवन चौहान के द्वारा अन्य पदाधिकारी मनोज गोयल, राकेश सिंह, आलोक मिश्रा, विवेक सक्सेना को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा एन यू जे के जिला अध्यक्ष दया जोशी महामंत्री, उधम सिंह राठौर, जिला सचिव धर्मानन्द खोलिया सहित जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारिगण, रामनगर इकाई ,गदरपुर इकाई ,हल्द्वानी इकाई, रुद्रपुर इकाई की टीम के अलावा लालकुआं प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी सी भट्ट, रमाकांत पंत, सचिन गुप्ता,नगर पंचायत के सभासद हेमन्त पाण्डे सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू व जिला सचिव धर्मानन्द खोलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के द्वारा की गई। संगठन के प्रदेश संरक्षक के द्वारा एन यू जे संगठन की पूर्ण जानकारी संगठन की शर्तें
व संगठन को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे दी गई। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में,कल जायेंगे रुद्रपुर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News