Connect with us

उत्तराखण्ड

बिजली कारोबारी लापता,परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचक्की चौराहा के समीप रहने वाले बिजली कारोबारी के अचानक गायब होने की खबर है। परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी थाना काठगोदाम में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गायब व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को संतोष बहुगुणा की स्कूटी दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास मिली है। आपको बता दें कि संतोष बिजली संबंधित कार्य भी करते हैं।

थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि पंचक्की चौराहा के पास रहने वाले संतोष बहुगुणा की गुमशुदगी कल देर रात दर्ज की गई है, खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News