Connect with us

उत्तराखण्ड

किशोर पंत बने हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव पद पर मोहन बिष्ट विजयी

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर किशोर पंत और सचिव पद पर मदन सिंह बिष्ट ने विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी दीवान सिंह अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। बता दें कि गुरूवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जिसमें एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 2022 के मुकाबले इस चुनाव में बार एसोसिएशन के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। इस बार चुनाव में 81 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटिंग हुई। खासकर युवा अधिवक्ताओं में रूचि देखने को मिली।

गुरूवार को पुस्तकालय अध्यक्ष व कार्यकारिणर सदस्य पद पर डाले गए मतों की गिनती पूरी हो पाई थी जिसके बाद शेष पदों की मतगणना रोक दी गई। दरअसल में मतदान की प्रक्रिया चार बजे तक पूरी होनी थी, लेकिन कई अधिवक्ताओं को मतदान करने का मौका नहीं मिल पाया जिस कारण मतदान का समय बढ़ा दिया गया। गुरूवार शाम सात बजे से मतगणना शुरू हुई। मतदान ज्यादा होने की वजह से सभी पदों पर मतगणना होना असंभव था जिस कारण से रात 11 बजे मतगणना रोक दी गई। शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव प्रेस, कोषाध्यक्ष, लेखाधिकारी सहित अन्य पदों पर हुए चुनाव की मतगणना शुरू हुई।

मतगणना संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी दीवान सिंह अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद पर किशोर पंत और सचिव पद पर मदन सिंह बिष्ट विजयी हुए हैं। सुनील पुंडीर उपाघ्यक्ष, भगवती पलड़िया महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव योगेश कुमार लोहानी, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर योगेश पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भरत सिंह बिष्ट विजयी हुए। अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर पंत को 373 और गोविंद सिंह बिष्ट को 353 मत मिले। कांटे के मुकाबले में किशोर पंत ने विजय श्री प्राप्त की। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सोलंकी को 168, सुनील सिंह पुंडीर को 298, जितेंद्र सिंह बोरा को 208 और संजय कुमार को 53 मत मिले। सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट को 252, संतोष कुमार नेगी को 163, ललित मेर को 183, जितेंद्र सिंह बिष्ट को 121 केा वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया को 565, सुलक्षणा श्रीवास्तव को 145 वोट मिले।

यह भी पढ़ें -  10 मई से शुरु हो रही चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग

संयुक्त सचिव पद पर योगेश कुमार लोहानी को 315, विपिन कुमार को 204 एवं प्रदीप लोहनी को 204, संयुक्त सचिव प्रेस में योगेश कुमार पाठक को 377, रविंद्र पाल सिंह तोमर को 63, सुधांशु तिवारी को 282 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार को 362, चंदन बोरा को 331 वोट मिले। लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे को 422, गौरव सिंह बिष्ट को 284 वोट मिले। बार एसोसिएशन के सदस्य पद पर पंकज कंबडवाल, मोहित पांडे, लोकेश राज चैधरी, हरेंद्र सिंह चुने गए। मतगणना प्रकिया संपन्न कराने में भुवन गुणवंत, महेश सोराड़ी, महेंद्र सिंह, निर्मल थापा, गोकुल पनेरू, दलीप सिंह रावल, किशोर जोशी, ललित मोहन जोशी, बृजेश बिष्ट, सौरभ बिष्ट ने सहायक चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News