Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के पंखे बन्द होने से पूर्व ही मंत्री-विधायक और जनता पहुंचे हेलीकॉप्टर तक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में आज बड़ी चूक देखने को मिली है। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, हेलीकॉप्टर के पंखे (पंखुड़ी) बंद होने से पूर्व ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम, मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया।इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही अनुशासन वाली पार्टी का अनुशासन दिखा। दिखा तो बस जोश में होश गंवाने जा नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखे। हालांकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होने से बच गई, लेकिन प्रशासनिक ब्यवस्था की विफलता अवश्य देखने को मिल गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News