Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 6 फरार अपराधी गिरफ्तार

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार नैनीताल जनपद में अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी अभियान के तहत चोरगलिया और काठगोदाम पुलिस ने 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

चोरगलिया पुलिस ने 4 वारंटियों को दबोचा

थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने 5-6 मार्च 2025 की रात चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. गुरमेज सिंह (46 वर्ष) – निवासी बालाजी फैक्ट्री के सामने, सिडकुल, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर। फौजदारी वाद संख्या 3098/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
  2. कैलाश राम (51 वर्ष) – निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल। फौजदारी वाद संख्या 434/21, एफआईआर संख्या 86/20, धारा 504/506 आईपीसी।
  3. उमेद राम (35 वर्ष) – निवासी नलई, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंहनगर। फौजदारी वाद संख्या 2045/24, एफआईआर संख्या 15/24, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम।
  4. रमा देवी (48 वर्ष) – निवासी तारानवाड़, गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल। फौजदारी वाद संख्या 434/21, एफआईआर संख्या 86/20, धारा 504/506 आईपीसी।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

काठगोदाम पुलिस ने 2 वारंटियों को पकड़ा

थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम ने दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. रामू पुत्र प्यारेलाल – निवासी नवाड़ खेड़ा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास, गौलापार, काठगोदाम, जिला नैनीताल। फौजदारी वाद संख्या 2951/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
  2. दिनेश राम पुत्र देवी राम – निवासी अमर उजाला के पास, देवलचौड़ और रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल। फौजदारी वाद संख्या 452/2019, धारा 60 आबकारी अधिनियम।

इन दोनों आरोपियों को भी न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -  'पोषण भी पढ़ाई भी' प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई कौशल एक्टिविटी

More in उत्तराखण्ड

Trending News