Connect with us

कुमाऊँ

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय उदघाटन

अपने उद्देश्यों में खरा उतरेगा राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन: रौतेला

हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय आज हल्द्वानी में खुल गया है। कार्यालय का विधिवत उदघाटना नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ रौतेला ने मानव अधिकार संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन अपने उद्देश्यों में खरा उतरेगा। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि मानव अधिकार संगठन समाज के हित में बेहतर काम करेगा।

इस अवसर पर अध्यक्षता मुख्य महासचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के विपिन कुमार शर्मा द्वारा की गई,जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्रुति गोलवलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग कार्यालय में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News