Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा, PHQ में धरने के बाद मिली हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति

आज कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड दौरा है। बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे पहली बात उत्तराखंड आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष देहरादून के बन्नू स्कूल के मैदान में आज विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

खरगे आज देहरादून से चुनावी बिगुल फूंकने का काम करेंगे। सम्मेलन में 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर में 12:30 बजे खरगे जौलीग्रांट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वह देहरादून आएंगे। बता दें पुलिस लाइन में कांग्रेस अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीड़न आज के संबोधन में प्रमुख मुद्दे रहेंगे ।

PHQ में धरने के बाद मिली हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति
बता दें पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद शनिवार देर रात गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय में धरना प्रदशन किया। कई घंटे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम धामी ने दखल दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ और खरगे के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति मिली

Ad
यह भी पढ़ें -  Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 3 दिन का ट्रैफिक प्लान लागू, यात्रा से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

More in उत्तराखण्ड

Trending News