Connect with us

उत्तराखण्ड

एन यू जे उत्तराखंड जिला नैनीताल व हल्द्वानी इकाई ने मनाई होली

हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस उत्तराखंड की नैनीताल व हल्द्वानी नगर इकाई ने आज धूमधाम के साथ होली मनाई। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान रंगा रंग होली गायन भी हुआ। गायक पलड़िया एन्ड टीम ने एक से बढ़कर एक होली सुनाई। उन्होंने कुमाऊनी होली से लेकर ब्रज की होली तक सुनाई, जिसे सुनकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए।

होली मिलन समारोह में एन यू जे के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विन्देश गुप्ता, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, कांग्रेस नेता कैलाश साह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, शशि वर्मा,शांति जीना, भगवान सहाय, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद ,तारा ठाकुर, हरेंद्र बोरा, हेमन्त साहू, के अलावा यूनियन के जिला महामंत्री सुरेंद्र मौर्या, नगर अध्यक्ष भास्कर मिश्रा,महामंत्री देवेंद्र मेहता, अंकुर सक्सेना, अशरद आली, दिनेश राणा, दिनेश कर्नाटक, पीयूष समेत यूनियन के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News