Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा यहां नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता हुआ गिरफ्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. राजस्व पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर लड़की के परिजनों के साथ पटवारी चौकी पहुंच राजस्व पुलिस में इस मामले की शिकायत कराई है। दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है

Ad
यह भी पढ़ें -  फायरमैन जगजीत सिंह का वाहन दुर्घटना में हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

More in Uncategorized

Trending News