Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक की फर्जी आईडी बनाकर की पैसों की मांग, मामला दर्ज

राज्य में साइबर ठगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह अब पुलिस के सभी आला अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने लगे हैं।इसी बीच साइबर ठगों के द्वारा पुलिस अधिकारियों के फर्जी आइडी बनाने के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर पैसों की मांग करनी शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी की फेसबुक आइडी से उनकी फोटो डाउनलोड कर फर्जी फेसबुक आइडी अशोक कुमार आइपीएस के नाम से बना दी। डीजीपी की फोटो प्रोफाइल में लगाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News