Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस में भर्ती होना है तो कर लें तैयारी

मई में होगी दो हज़ार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती:अशोक
बागेश्वर। प्रदेश में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मई 2021 में पुलिस की भर्ती होने जा रही है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दो हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती मई 2021 में होगी। इसके साथ ही 167 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती इसी माह सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अपराध के बढ़ते मामलों के लिहाज से जनपद ऊधमसिंहनगर और रुड़की को संवेदनशील माना जाता है। अब यहाँ भी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिये तीन मामलों में विशेष फोकस किया जा रहा है। जिनमें ड्रग्स, यातायात नियंत्रण और साइबर ठगी शामिल हैं। इन पर नकेल कसने के लिये पुलिस टीम काम कर रही है। उन्होंने कहा पुलिस के प्रति जनता में सम्मान और अपराधियों में खोफ पैदा हो इसके लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
अगर आप युवा हैं, शारीरिक रूप से सक्षम हैं। आपके अंदर समाज सेवा का जज्बा है तो अभी से पुलिस में कैरियर बनाने के लिये तैयारी कर लें।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News