Connect with us

कुमाऊँ

महिला समूहों ने स्टॉल लगाकर की हस्त निर्मित सामग्री की बिक्री

द्वाराहाट। विकासखंड मुख्यालय में महिला समूहों द्वारा स्वनिर्मित सामानों की बिक्री की गई, जिसका खण्ड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने सामग्री खरीद कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया।

बता दें कि एनआरएलएम के माध्यम से आज मैनेजर एनआरएलएम की यामिनी जोशी के प्रयासों से विकासखंड द्वाराहाट की महिला समूहों और महिला ग्राम संगठनों के द्वारा बनाए गए सामग्री का स्टॉल लगया गया। जिसमें काफी लोगों द्वारा खरीदारी की गई।

स्टॉल में महिलाओं द्वारा पहाड़ में बहुतायत पाया जाने वाला पेड़ चीड़ जोकि बहुत ज्यादा पिरुल छोड़ता है, इन महिलाओं द्वारा पिरूल से बहुत सुंदर वस्तु बनाकर बिक्री हेतु रखी गई। साथ ही घर घर तिरंगा अभियान के चलते समूहों द्वारा तिरंगा बनाया जा रहा है। जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।

समूहों द्वारा राखी झालर और तिरंगे आदि बनाए जा रहे हैं। समूहों में महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में कदम बड़ा रही हैं। जो कि बहुत अच्छा कदम है। इसमें डढोली, विजयपुर, भौंरा, मल्ली मिरई ग्राम संगठन की महिला समूहों ने अपने स्टॉल यहां पर लगाए। इन स्टालों में खंड विकास अधिकारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा सामान्य नागरिकों ने भी सामग्री खरीद कर इन समूहों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News