Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून आए स्टैंडप कॉमेडियन यश राठी ने की श्री राम पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

देहरादून। एक कार्यक्रम में आए फेमस स्टैंडप कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके विरोध में हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन किया। बता दें भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रेमनगर के नंदा की चौकी में आए शिला फार्म में आयोजित हुआ था। इस दौरान राठी की अभद्र टिप्पणी से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शिला फार्म में युथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आरोप है की इस दौरान राठी ने भगवान श्री राम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनो ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर राठी के खिलाफ भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर सनसनी: ट्रक चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर महिला को लगी दो गोलियां; पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा

More in उत्तराखण्ड

Trending News