Connect with us

कुमाऊँ

पीपीआईडी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सल्ट विधानसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन


मौलेखाल/सल्ट। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ0 प्रमोद कुमार ने कहा कि आज तक सल्ट विधानसभा से कांग्रेस भाजपा बारी-बारी से जीतती आ रही है परंतु दोनों दलों ने आम जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीपीआईडी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में आ रही है। जिसकी शुरुआत सल्ट विधानसभा से होगी, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तन-मन से पार्टी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे विधानसभा का टिकट दिया मैं पार्टी को सफलता दिलाने का विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और सभी से पार्टी को जीताने के लिए मेहनत करने की अपील की। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य चुनाव अभिकर्ता विजय कुमार, श्याम प्रसाद, सुंदर लाल, मनोज टम्टा, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र, नंद राम, रविन्द्र वर्मा, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, जगत प्रकाश, संतोष कुमार, रमेश चंद्र, भगवत कोहली, महेश कुमार, हरीश चंद्र, प्रेम राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News