Connect with us

उत्तराखण्ड

अस्मिता वूमेंस एथलेटिक्स लीग चम्पावत का सफल समापन, U-16 बालिकाओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान तथा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के समर्थन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन चम्पावत द्वारा टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता वूमेंस एथलेटिक्स लीग का दूसरे दिन सफल समापन हुआ। दूसरे दिन अंडर-16 बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं—60 मीटर, 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट एवं जैवलिन थ्रो—का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चम्पावत, लोहाघाट एवं टनकपुर क्षेत्र से अंडर-14 और अंडर-16 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

अंडर-16 वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 मीटर दौड़ में रियांशी ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, सुमन द्वितीय और करिना तृतीय स्थान पर रहीं। हाई जंप में प्रिया ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा अनीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में रियांशी प्रथम, सौम्या द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में सरिता ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट (3 किग्रा) में सुमन प्रथम, दीक्षा द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि जैवलिन थ्रो (500 ग्राम) में दीक्षा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा जिला खेल कार्यालय, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन और राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह पाटनी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित ममता बिष्ट, नेहा, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, सी.एस. खोलिया, कृष्ण कुमार, नरेंद्र बोहरा, मोहन राणा, आकाशदीप, अरुण राणा, नितिन भारती एवं हीरा राकेश उपस्थित रहे। एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा ने मैदान एवं मंच पर कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव हर्ष साहनी ने बताया कि भविष्य में प्रतिभा पहचान (Talent Identification) एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसे NIDJAM हेतु जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव हर्ष साहनी, एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा, दीपक सिंह बिष्ट, धनंजय गुप्ता एवं जिला खेल कार्यालय का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News