Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का किया लोकार्पण ।

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में आज ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने हेतु ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News