Connect with us

कुमाऊँ

ट्रेन की चपेट में आने से रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आने से एक रेस्टोरेंट कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि रानीखेत के ग्राम अमोली निवासी गोपाल भगत (40 वर्ष) मानपुर की पर्वतीय कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बीती शाम रामनगर रोड पर एक होटल के सामने रेलवे क्रासिंग के पास गोपाल भगत अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और बेटी है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News