Connect with us

कुमाऊँ

संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बागपाली चैंपियन व प्राथमिक वर्ग में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्या विजेता रहा

दन्या। संकुल स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता में खो खो बालक व बालिका में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली विजेता, कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर बागपाली, बालक वर्ग की 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,600 मीटर जूनियर बागपाली प्रथम, बालिका वर्ग की 200 मीटर,400 मीटर,600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर बागपाली प्रथम, मानचित्र निर्माण, सुलेख व लम्बी कूद में भी जूनियर बागपाली ने प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में जूनियर बागपाली चैंपियन रहा।

प्राथमिक वर्ग बालक व बलिका खो खो,कबड्डी में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन विजेता, बालक वर्ग 50 मीटर,400 मीटर,बालिका वर्ग 50 मीटर,100 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन प्रथम,मानचित्र व सुलेख में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन प्रथम।
इस अवसर पर खेल प्रभारी योगेंद्र रावत,संकुल समन्वयक प्रताप रौतेला, खेल प्रशिक्षक हरीश चौहान, शिक्षक बसन्त पांडे,भूपेष वर्मा, अजय वर्मा, तारा वर्मा आदि सैकड़ों बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे।
संवादाता – खजान पाण्डेय

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News