Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के लिये मौसम विज्ञान केंद्र ने तत्कालीन अलर्ट किया जारी

देहरादून। राज्य के लिए मौसम का भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने तत्कालीन अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना का ओरेंज अलर्ट है।

वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार पड़ने का यलो अलर्ट जारी है। 30 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य्म बारिश होगी। 2200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News