Connect with us

उत्तराखण्ड

अगले पांच दिन उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ, लेकिन सर्दी में होगा इजाफा

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों पहाड़ी जिलों की ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। जबकि अधिकांश मैदानी जिलों में भी मौसम साफ रहा, लेकिन इसके साथ ठंड में इजाफा हुआ हैं।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा।आज 16 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लेकिन इस बीच मैदानी क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात को ठंड बढ़ने की भी संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप खिलने के चलते मौसम सुहावना रहेगा।

बुधवार 16 नवंबर की सुबह सवा दस बजे देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News