Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या से हड़कंप

होली आते ही कुछ लोग पुरानी रंजिश निकलना भी शुरू करते हैं। कुछ नशे के चलते एक दूसरे की जान ले बैठते हैं। गत रात्रि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलावती कॉलोनी के रहने वाले एक 38 वर्षीय युवक पर अज्ञात लोगों ने डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है,। पूरे मामले में मृतक के पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात कलावती कॉलोनी चौराहे पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय भागीरथ सुयाल के रूप में की गई। पुलिस ने घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। युवक को किन लोगों ने मौत के घाट उतारा है, आखिर क्या मामला था, कौन थे मारपीट करने वाले यह सब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News