Connect with us

कुमाऊँ

होली खेलने जा रहा युवक खाई में गिरा मौत

बागेश्वर। भाटनीकोट गांव के तोक बगडुंगरा में होली खेलने निकले एक व्यक्ति की 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से मौत हो गई।
घटना के बाद दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत कर युवक के शव को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में भाटनीकोट निवासी दर्शन सिंह खेतवाल ने सूचना दी कि भाटनीकोट गांव का 40 वर्षीय सुंदर सिंह खेतवाल अचानक पहाड़ी से गिर गया है। जिसका शव खुल्दौड़ी पहाड़ से 200 मीटर नीचे जंगल में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News