Connect with us

Uncategorized

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की हुई मौत

मीनाक्षी

बाजपुर। यहां मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास उम्र 28 वर्ष और उसका भाई फरीद अहमद उम्र 23 वर्ष बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से भाग गया।

Ad
यह भी पढ़ें -  चमोली के बाद अब रुद्रप्रयाग में बवाल, निहंगों ने नगरासू गुरुद्वारे में किया हंगामा, इंटरनेट सेवा बाधित

More in Uncategorized

Trending News